लखीमपुर खीरी हिंसा : पुलिस ने आशीष मिश्रा को दूसरा नोटिस जारी किया

Lakhimpur Kheri violence Police issues second notice to Ashish Mishra
The Hindi Post

लखीमपुर खीरी | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को एक नया नोटिस जारी कर 9 अक्टूबर को उनके सामने बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि आशीष मिश्रा को शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।

इस बार नोटिस में आशीष मिश्रा को चेतावनी भी दी गई है कि अगर वह शनिवार को पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरा नोटिस तब जारी किया गया है, जब राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मिश्रा शनिवार को पुलिस के सामने पेश होंगे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!