ईरान के हमले में इस देश के 67 जवान घायल, 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोन्स को किया गया इंटरसेप्ट
फोटो: आईएएनएस
ईरान के हमले में इस देश के 67 जवान घायल, 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोन्स को किया गया इंटरसेप्ट
कुवैत | मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी तनाव के बीच कुवैत के सशस्त्र बलों के 67 सैन्य कर्मी घायल हो गए है. कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल सैन्य कर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने आगे कहा कि दो अन्य लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है.
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-अतवान ने कहा कि कुवैत की सशस्त्र सेनाएं सर्वोच्च स्तर की सतर्कता पर हैं और मध्य पूर्व के क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है.
उन्होंने कहा कि ये कदम एक बड़े नेशनल सिस्टम का हिस्सा हैं जिसका मकसद देश को सुरक्षित रखना है.
सैन्य प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कुवैत के सुरक्षा तंत्र ने 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट (रोका है) किया है.
वही कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कतर की आर्म्ड फोर्स के पास “देश की संप्रभुता की रक्षा करने और किसी भी बाहरी खतरे का निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी क्षमता और संसाधन हैं.”
