राजधानी ट्रेन में ढाई साल की बच्ची को परोसे गए आमलेट में निकला कॉकरोच
Photo: @the_yogeshmore
नई दिल्ली | राजधानी एक्सप्रेस रेलवे की सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली ट्रेन है लेकिन इस ट्रेन के भी कैटरिंग विभाग की गलती ने रेलवे को फिर से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.
दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक ढाई साल की बच्ची के लिए उसके पिता ने एक आमलेट आर्डर किया था. जब फ़ूड पैकेट को खोला गया तो उसमें कॉकरोच निकला. आमलेट में कॉकरोच देखकर बच्ची के पिता स्तब्ध रह गए.
इस आमलेट की फोटो लेकर बच्ची के परिजनों ने उसे रेलवे मंत्रालय समेत प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग करते हुए ट्वीट कर दिया. जिस पर रेलवे सेवा ने यात्री से उनका पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज करने को कहा. रेलवे सेवा ने यह भी लिखा कि “असुविधा के लिए खेद है”.
16dec2022,We travel from Delhi by (22222). In morning, we ordered extra omlate for baby. See attach photo of what we found! a cockroach? My daughter 2.5 years old if something happened so who will take the responsibilities @PMOIndia @PiyushGoyal @PiyushGoyalOffc @RailMinIndia pic.twitter.com/X6Ac6gNAEi
— Yogesh More – designer (@the_yogeshmore) December 17, 2022
योगेश मोरे नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा “16 दिसंबर 2022, मैं दिल्ली से ट्रेन नंबर 22222 से यात्रा कर रहा था. सुबह के समय हमने अपनी ढाई साल की बच्ची के लिए एक ऑमलेट आर्डर किया और जब ऑमलेट आया तो उसमें एक मरा हुआ कॉकरोच पड़ा था. इसकी कंप्लेन हमने ट्रेन में भी की. अगर मेरी ढाई साल की बेटी को कुछ हो जाता तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता.”
Inconvenience regretted. Sir, kindly share PNR no and mobile no in Direct Message (DM)
-IRCTC Official https://t.co/utEzIqAAkm
— RailwaySeva (@RailwaySeva) December 17, 2022
इस ट्वीट के जवाब में रेलवे सेवा ने लिखा है असुविधा के लिए खेद है. सर, कृपया अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज करें. फिलहाल यह ट्वीट वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
