रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर शव पर खौलता तेल डालकर चमड़ी छीलने की कोशिश
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर शव पर खौलता तेल डालकर चमड़ी छीलने की कोशिश
बेंगलुरु । बेंगलुरु के माइको लेआउट पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले बिलेकहल्ली इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शरीर पर गर्म तेल डालकर उसकी खाल उतारने की कोशिश की. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
महिला की पहचान गुंजा मदेशिया के तौर पर हुई है. पुलिस ने आरोपी पति रंजीत कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार के रहने वाले रंजीत के दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर अक्सर झगड़े होते थे.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को तब हुई जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. बताया जा रहा है कि रंजीत और गुंजा के बीच किसी बात पर बहस हुई जिसके बाद रंजीत ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद भी जब आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पति के शव पर गर्म तेल उड़ेल दिया. जब पुलिस ने शव बरामद किया तो वह बुरी अवस्था में था.
हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान रंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद रंजीत ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.
पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनकी वजह से यह वारदात हुई है. पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि हत्या के बाद क्या-क्या हुआ और शव पर गर्म तेल क्यों डाला गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
By IANS
बेंगलुरु में पत्नी की हत्या के बाद गर्म तेल डालकर खाल उतारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
