विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ेंगे कोहली

Virat Kohli

Photo: Facebook@virat.kohli (File)

The Hindi Post

दुबई | भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को घोषणा की कि वह टी20 विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ेंगे। कई दिनों से चल रहे संशय पर विराम लगाते हुए कोहली ने आज ट्विटर के जरिए एक बयान में इसकी घोषणा की।

कोहली ने बताया कि वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद टी20 के कप्तानी पद को छोड़ देंगे। ट्वीट के जरिए उन्होंने इस यात्रा के दौरान उनका साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!