जब करण जौहर को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका

Karan Johar (1) (1)

फाइल फोटो वाया आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर जो अपनी आगामी निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, को मंगलवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने रूटीन चेकिंग के लिए रोक लिया.

करण जौहर जो पपराजी के साथ अच्छे व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं, ने कुछ फोटो क्लिक करवाए और बिना चेकिंग कराए एंट्री गेट से आगे बढ़ने लगे, तभी एक सुरक्षकर्मी ने उन्हें रोक दिया. इसका एक वीडियो वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

वीडियो में करण जौहर को काले रंग की टी-शर्ट और सफेद जैकेट के साथ बैगी ब्लैक जॉगर्स पहने देखा जा सकता है. करण जौहर ने काला धूप का चश्मा भी लगाया हुआ है और उन्हें एक बड़ा बैग भी ले जाते देखा गया.

‘माई नेम इज खान’ के निर्देशक करण जौहर को एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी ने अपना आईडी और यात्रा संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा. करण ने अपने दस्तावेज निकाले और एयरपोर्ट सिक्योरिटी को दे दिए. सुरक्षाकर्मियों द्वारा चेकिंग के बाद करण एयरपोर्ट के अंदर चले गए.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!