शिवलिंग पर बाघ ने रगड़ा सिर, वीडियो हुआ वायरल…. , देखें VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
शिवलिंग के सामने नतमस्तक हुआ बाघ ! वीडियो हुआ वायरल…. , देखें VIDEO
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के सडार जंगल का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक बाघ जंगल में स्थित प्राचीन शिवलिंग के पास पहुंचकर काफी देर तक अपना सिर और जीभ रगड़ता दिखाई दे रहा है. घटना स्थल गांव से महज 400 मीटर दूर बताया जा रहा है.
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सडार के जंगलों से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।#MadhyaPradesh pic.twitter.com/8TxJhyLVZr
— Pt.Yogesh Dwivedi (@yogesh_pt) February 21, 2026
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं. कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि वन विभाग का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थर या ठोस सतहों से शरीर रगड़ते हैं.
पान उमरिया रेंज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि गश्ती दल लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहा है. ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. सडार और आसपास के इलाकों में बाघों की आवाजाही पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन इंसानी बस्ती के इतने करीब इस तरह का दृश्य सामने आने से मामला चर्चा में है.
