24 वर्षीय विवाहिता को अपनों ने ही उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए शव के साथ किया यह काम…..
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
24 वर्षीय विवाहिता को अपनों ने ही उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए शव के साथ किया यह काम…..
बेलगावी | कर्नाटक के बेलगावी जिले के यमनाकनमराडी पुलिस थाना क्षेत्र से मंगलवार को ऑनर किलिंग की घटना सामने आई. इस मामले में महिला के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मृतक महिला की पहचान रायबाग तालुक के हनबरट्टी गांव की निवासी 24 वर्षीय सत्यव्वा संतोष हेलवी के रूप में हुई है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मृतका के चाचा प्रकाश हेलवारा, मृतका के भाई श्यानुरा हेलवारा और उसके बहनोई मोराबदा कल्लप्पा के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, सत्यव्वा की शादी संतोष हेलवी से हुई थी. हालांकि, वह अपने प्रेमी 28 वर्षीय कृष्णा पाटिल के साथ चली गई थी.
परिवार ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन बाद में उसे ढूंढ निकाला गया था और कथित तौर पर उसकी हत्या की योजना बनाई. बाद में उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया गया.
यह घटना 13 मार्च की है लेकिन हाल ही में इसका पता चला. बाद में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
IANS
कर्नाटक में प्रेमी के साथ जाने पर 24 वर्षीय विवाहित महिला की परिजनों ने की हत्या
