खामानेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के अमेरिकी दूतावास पर हमला……

after Ali Khamneni death crowd attacks US embassy in Karachi

(फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया /एक्स)

The Hindi Post

खामानेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के अमेरिकी दूतावास पर हमला……

 

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य टॉप कमांडरों की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में भारी तनाव पैदा हो गया. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की और परिसर में घुसने के प्रयास किए. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, टायर जलाए और आगजनी की घटनाएं हुईं. इस दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद”, “इजरायल मुर्दाबाद” और “ईरान जिंदाबाद” जैसे नारे पूरे इलाके में गुंजायमान रहे.


 

प्रदर्शन अचानक भड़क उठने से सुरक्षा बलों के लिए स्थिति को नियंत्रण में रखना मुश्किल हो गया. भीड़ की संख्या लगातार बढ़ती रही. कराची के इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि मिडिल ईस्ट में हो रही घटनाओं का असर अन्य देशों की जनता पर भी गहरा पड़ता है.

कराची से जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़े संख्या में लोग यूएस कांसुलेट के बाहर हाथों में डंडे-लाठी लेकर हैं. लोग डंडे-लाठी से कांसुलेट के खिड़की और गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!