खामेनेई की मौत के बाद, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जारी किया बयान, कह दी यह बात
आयतुल्लाह अली खामेनेई की हुई मौत (आईएएनएस)
खामेनेई की मौत के बाद, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जारी किया बयान, कह दी यह बात
तेहरान | ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद, ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने बेहद आक्रामक रुख अपना लिया है. सरकारी टेलीविजन पर खामेनेई के निधन की घोषणा के तुरंत बाद, IRGC ने उनके “हत्यारों” को सजा देने का संकल्प लिया है.
अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर जारी एक वक्तव्य में IRGC ने कहा, “उम्मत के इमाम (सर्वोच्च नेता) के हत्यारों को कठोर, निर्णायक और सबक सिखाने वाली सजा दी जाएगी.”
बयान में आगे कहा गया कि IRGC, सशस्त्र बल और बसीज बल अपने नेता की विरासत की रक्षा के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ते रहेंगे. वे आंतरिक और बाहरी साजिशों के खिलाफ अडिग खड़े हैं और इस्लामी मातृभूमि के विरुद्ध आक्रामकता दिखाने वालों को ऐसा सबक सिखाएंगे जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे.
ईरानी मंत्रिमंडल ने भी चेतावनी दी है कि यह “जघन्य अपराध कभी अनुत्तरित नहीं रहेगा.”
बता दे कि अमेरिका और इजरायल के सयुंक्त अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए है.
आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन
