रुट कैनाल सर्जरी के बाद अभिनेत्री का चेहरा सूजा, पहचानना हुआ मुश्किल

Swati Satish

फोटो वाया आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | कन्नड़ अभिनेत्री स्वाति सतीश की रूट कैनाल सर्जरी सही नहीं हुई जिससे उनके चेहरे पर सूजन आ गई है. उनके चेहरे का दाहिना हिस्सा सूज जाने के कारण वह पहचान में नहीं आ रही है. सर्जरी के बाद साझा की गई उनकी तस्वीरों में अभिनेत्री पहचानी नहीं जा पा रही है.

डॉक्टरों ने कथित तौर पर उसे बताया था कि, सूजन थोड़े समय के बाद कम हो जाएगी और यह एक सामान्य प्रतिक्रिया थी। हालांकि, यह स्थिति बद से बदतर होती चली गई. सर्जरी के 20 दिनों के बाद भी सूजन कम नहीं हुई है.

एक कन्नड़ न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस क्लिनिक (जिस क्लिनिक से रूट कैनाल करवाया था) की चिकित्सकीय लापरवाही से काफी परेशान हैं.

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभिनेत्री को अपने सूजे हुए चेहरे के साथ घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है.

उनकी एक फिल्म रिलीज के लिए तैयार है पर स्वाति इसका प्रचार करने की स्थिति में नहीं है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!