फ्रांस में अन्नू कपूर का निजी सामान, नकदी चोरी, वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

Annu Kapoor (1)
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता व गायक अन्नू कपूर का फ्रांस के दौरे पर एक बैग, क्रेडिट कार्ड और नकदी सहित निजी सामान चोरी हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर देश की यात्रा करने वाले अपने प्रशंसकों को चेतावनी दी।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक क्लिप में उन्होंने कहा, “.. कुछ लोग आए हेल्प करने के लिए। मेरा पराडा का बैग चोरी करके ले गए। उस बैग में बहुत सारा स्विस, फ्रैंक और यूरो कैश रखा हुआ था। इसके अलावा उसमें मेरा आईपैड, मेरी डायरी, मेरा क्रेडिट कार्ड आदि सामान था। सब कुछ चोरी करके ले गए। तो फ्रांस में आप लोग आओ तो बहुत ख्याल रखना। यहां एक नंबर के जेब कतरे, मक्कार और चोर लोग है। अभी पेरिस पहुंच कर मैं पुलिस में कंप्लेंट लिखवाऊंगा। आप जरा ध्यान रखिएगा। कभी फ्रांस आए तो चोरों से सावधान रहे। बहुत होशियारी बरते। मेरे साथ बहुत बड़ी ट्रेजेडी हो गई है। थैंक गॉड पासपोर्ट मेरे पास मौजूद है। पर मेरा क्रेडिट कार्ड चला गया, सारा कैश चला गया। मैंने कहां आपको आगाह कर दू।”


View this post on Instagram

A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

उन्होंने आगे बताया, “मैं पेरिस में जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत करूंगा, यहां के रेलवे विभाग ने मेरा सपोर्ट किया और बोले की वे मेरे साथ हैं।”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!