सियासी प्रतिद्वंद्वी एक मंच पर, शादी में कंगना रनौत-महुआ मोइत्रा-सुप्रिया सुले ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO

kangana

वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले ने साथ किया डांस, कब और कहां…? राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के ठुमकों का VIDEO हुआ वायरल

 

उद्योगपति से राजनेता बने नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल के विवाह समारोह से एक ऐसा दृश्य सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शादी समारोह के संगीत कार्यक्रम में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा तथा एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले एक ही मंच पर साथ डांस करती नजर आई. तीनों सांसदों ने फिल्म ओम शांति ओम के लोकप्रिय गीत “दीवानगी दीवानगी” पर प्रस्तुति दी जबकि स्वयं नवीन जिंदल भी स्टेज पर मौजूद थे. इस डांस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

समारोह से पहले कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस रिहर्सल की तस्वीरें साझा की थी जिसमें उन्हें महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया था. इस पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने लिखा था — “साथी सांसदों के साथ फिल्मी पल …., नवीन जिंदल जी की बेटी के संगीत के लिए रिहर्सल कर रही हूं.”

यशस्विनी जिंदल की शादी 5 दिसंबर को शाश्वत सोमानी से संपन्न हुई. शाश्वत उद्योगपति संदीप सोमानी और सुमिता सोमानी के बेटे हैं. संगीत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित किया गया था. कई राजनीतिक नेताओं और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बना दिया था. समारोह में नेताओं का साथ में डांस करना सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और इसे राजनीति से इतर सौहार्द का दुर्लभ दृश्य बताया जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!