गोवा नाइट क्लब हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, 25 की मौत – आग लगते ही …..

Goa Fire 34 (1)
The Hindi Post

गोवा नाइट क्लब हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, 25 की मौत – आग लगते ही …..

 

गोवा के बागा इलाके स्थित Birch by Romeo Lane नाइट क्लब में लगी आग की भयावहता का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्लब में तेज संगीत बज रहा है और लोग डांस फ्लोर पर झूम रहे हैं. तभी अचानक छत के पास आग भड़कती दिखाई देती है. कुछ ही पलों में धुआं फैलने लगता है और मस्ती का माहौल चीख-पुकार में बदल जाता है.

ड्रमर सबसे पहले खतरा महसूस कर भागने की कोशिश करता है. आग इतनी तेजी से फैलती है कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगते हैं. कई लोगों को बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल पाता और दम घुटने से उनकी मौत हो जाती है.

यह हादसा शनिवार रात से रविवार तड़के के बीच हुआ. कुछ चश्मदीदों का दावा है कि आग पहली मंजिल से शुरू हुई जहां डांस फ्लोर था. बता दे कि इस भयानक घटना में 25 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में 14 स्टाफ मेंबर्स और 4 पर्यटक शामिल हैं. सात शवों की शिनाख्त अभी बाकी है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की FIR दर्ज की है. क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फायर सेफ्टी मानकों का पालन न होने की भी पुष्टि हुई है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मैजिस्टीरियल जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मृतकों में अधिकतर किचन स्टाफ थे. यह त्रासदी सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर परिणाम बताई जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!