कंगना रनौत ने सुभाष चंद्र बोस को पहला पीएम बताने पर दी सफाई

Kangana Ranaut (2)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने हाल ही में एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बोल दिया था.

इसके बाद से कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेताओं से लेकर यूजर्स तक ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उनके जनरल नॉलेज पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिया. इसी बीच अब कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का पहला पीएम बताने पर सफाई दी. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने X पर लिखा, ”वे सभी जो मुझे भारत के पहले प्रधानमंत्री को लेकर ज्ञान दे रहे हैं, इस स्क्रीन शॉट को अवश्य पढ़ें, यहां उन लोगों के लिए कुछ सामान्य ज्ञान है, वे सभी प्रतिभाशाली लोग जो मुझे कुछ शिक्षा प्राप्त करने के लिए कह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मैंने ‘इमरजेंसी’ नामक एक फिल्म लिखी है, अभिनय और निर्देशित भी किया है. जो मुख्य रूप से नेहरू परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए कृपया कोई मुझे इस विषय से अनभिज्ञ समझने की कोशिश ना करें.”

इसके अलावा कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में खबर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इस लेख में लिखा है कि 21 अक्टूबर 1943 को ही सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनाई थी. जिसे 11 देशों की सरकारें, जिसमें जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड की तरफ से मान्यता दी गई थी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इस अस्थायी सरकार को जापान ने दे दिए. कैप्टन लक्ष्मी सहगल आजाद हिंद सरकार में महिला मामलों की मंत्री थीं. डॉ. लक्ष्मी स्वामीनाथन ‘रानी झांसी रेजिमेंट’ की पहली कैप्टन भी बनीं थी.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!