गोविंदा हुए इस राजनीतिक दल में शामिल, लड़ सकते है लोक सभा चुनाव

Govinda joins Shiv Sena (1)
The Hindi Post

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं.

आज दिन में गोविंदा ने मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की थी. उसी समय यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह शिवसेना में शामिल हो सकते है.

सूत्रों ने बताया कि गोविंदा उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से शिव सेना (एकनाथ शिंदे गुट) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

इसी सीट पर शिव सेना (यूबीटी – उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर चुनाव लड़े रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!