सीरियल ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेग़म की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का हुआ निधन

Manisha Yadav (1)

मनीषा यादव की यह फोटो परिधि शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई

The Hindi Post

टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेग़म की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया हैं। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनकी को-स्टार परिधि शर्मा ने की। परिधि ने यह दुःखद ख़बर अपने सोशल मीडिया एकाउंट – इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की।

परिधि ने इस सीरियल में जोधा का किरदार निभाया हैं।

Manisha Yadav Jodha Akbar Serial

परिधि ने आज़तक से बातचीत में बताया कि मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वज़ह से हुआ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह मनीषा के साथ ज़्यादा संपर्क में नहीं थी।

 

मनीषा का एक साल का बेटा हैं जिसका पहला जन्मदिन उन्होंने 1  जुलाई को मनाया था।

उन्होने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने बेटे के पहले जन्मदिन के बारे में अपने प्रशंषको को बताया था और उनके साथ खुशिया बांटी थी।

मनीषा की असमय मृत्यु ने उनके प्रशंषको और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!