क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से एनसीबी कर रही पूछताछ
आर्यन खान (फाइल फोटो | इंस्टाग्राम)
नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से लक्ज़री क्रूज में हो रही ड्रग पार्टी के बारे में पूछताछ कर रही हैं। शनिवार रात को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रही एक लक्ज़री क्रूज़ शिप पर छापा मारा था। एनसीबी ने दावा की क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी।
आजतक (डॉट कॉम) की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम भी सामने आया हैं। इसके बाद आर्यन से पूछताछ की जा रही हैं। अब तक 8 लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में आठ लोगों (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा) से पूछताछ की जा रही है: समीर वानखेड़े,एनसीबी, मुंबई pic.twitter.com/7z0ze6Q85C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2021
एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आर्यन खान से पूछताछ की पुष्टि की। उन्होंने आजतक (डॉट कॉम) को बताया कि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही हैं उसमें शाहरुख के बेटे आर्यन भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक आर्यन को गिरफ़्तार नहीं किया गया हैं।
इसी मामले में दिल्ली से आई तीन लड़िकयों से भी ब्यूरो के मुंबई ऑफिस में पूछताछ की जा रही हैं।

