कश्मीर में आतंकी हमला: अभिनेत्री के घर में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली, हुई मौत

Amreen shot dead in Kashmir (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने आम आदमी को निशाना बनाया है। इस बार आतंकवादियों ने कश्मीरी महिला और उनके 10 साल के भतीजे पर गोलियां चला दी जिससे महिला की मौत हो गई और उनका भतीजा घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला अभिनेत्री है।

इस कायराना हरकत को आतंकियों ने टीवी अभिनेत्री अमरीन भट के घर में घुस कर अंजाम दिया।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी की शाम लगभग 8 बजे, आतंकवादियों ने अमरीन भट पर उनके घर पर में गोली चला दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना अमरीन के घर पर हुई। उनको तुरंत अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया पर डॉक्टरों ने उनको मृत्य घोषित कर दिया।

पुलिस ने यह भी बताया कि अमरीन का 10 साल का भतीजा जो उस वक्त घर पर था उसको बाजू में गोली लगी है। इस बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आगे कहा कि यह हरकत तीन आतंकियों ने की है। घटना स्थल वाले एरिया को घेर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इस एरिया में आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
 हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!