जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत कुमार लोहिया आवास पर मृत पाए गए

Hemant Kumar Lohia (1)
The Hindi Post

जम्मू | जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (कारागार) हेमंत कुमार लोहिया की सोमवार को जम्मू में हत्या कर दी गई। उनका शव उनके घर पर मिला। इस हत्या से सनसनी फैल गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप है।

लोहिया की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हेमंत कुमार लोहिया का गला कटा शव उनके जम्मू आवास से मिला।

पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया की हत्या का मुख्य आरोपी उनके घर का नौकर यासिर अहमद है। पुलिस ने कहा यासिर फरार है।

यासिर अहमद (फाइल फोटो)
यासिर अहमद (फाइल फोटो)

पुलिस ने यासिर की तस्वीरें जारी की है। साथ ही उसके बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए फोन नंबर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा, ‘डीजी कारागार एचके लोहिया की मौत की घटना की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रामबन निवासी यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। घटना स्थल से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को इस अपराध को अंजाम देने के बाद भागते हुए भी देखा गया है।”

पुलिस ने कहा कि यासिर इस घर में लगभग छह महीने से काम कर रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और अवसाद में था।

पुलिस ने कहा, “शुरुआती जांच के अनुसार अभी तक कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है, लेकिन गहन जांच की जा रही है। जिस हथियार से अपराध को अंजाम दिया गया उसको जब्त कर लिया गया है।”

लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और असम के मूल निवासी थे।

 

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!