गुजरात भाजपा नेता के आपत्तिजनक वीडियो क्लिप ने पार्टी को किया शर्मिदा

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

सूरत | सूरत जिले के भाजपा नेता और सुमुल डेयरी के निदेशक अजीत पटेल का कथित तौर पर एक वीडियो क्लिप खूब सर्कुलेट हो रहा है. इस क्लिप से पार्टी को शर्मिदगी उठानी पड़ी है. इस वीडियो में कथित तौर पर पटेल एक महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं. महिला ने शरीर पर केवल एक तौलिया लिपटा हुआ है.

अजीत पटेल बारडोली तालुका पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और नेता हैं.

वीडियो क्लिप पर टिप्पणी करते हुए अजित ने कहा, “मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है, जो कोई भी मेरे राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाना चाहता है, वह पहले ही वीडियो क्लिप प्रसारित कर ऐसा कर चुका है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सूरत जिला समिति अध्यक्ष, संदीप देसाई ने कहा, “मुझे इस वीडियो क्लिप के बारे में पता चला है. राज्य के भाजपा नेतृत्व को इस घटना के बारे में जानकारी देने से पहले मैं अजित पटेल से एक बार व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.”

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अजीत का अपने पड़ोसी महिला के साथ पिछले दो-तीन साल से अफेयर चल रहा है. स्टिंग ऑपरेशन के बारे में सूत्रों से जानकारी मिली है यह पार्टी के भीतर से ही उनके (अजित पटेल) एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा कराया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!