जम्मू-कश्मीर: मिलिए सेना के डॉग जूम से जो गोली लगने के बाद भी लड़ता रहा आतंकियों से

german-shephard-166973_640

यह सांकेतिक तस्वीर है (पिक्साबे)

The Hindi Post

आतंकवादियों के खिलाफ घाटी (कश्मीर) में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान, सेना का प्रशिक्षित डॉग (कुत्ता) गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

दरअसल, अनंतनाग (के कोकरनाग में) में एक घर में दो आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली. जब इन आतंकवादियों ने हथियार नहीं डाले तो सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन चलाया (10 अक्टूबर की सुबह). इस ऑपरेशन में ‘जूम’ नाम के एक प्रशिक्षित डॉग को आतंकवादियों के छिपने वाले स्थान पर भेजा गया.

एक प्रशिक्षित फौजी की तरह, ‘जूम’ ने आतंकवादियों को पहचान कर उन पर हमला कर दिया. इस दौरान उसको दो गोलियां लगी पर इसके बावजूद उसने आपने काम जारी रखा. इसके परिणामस्वरूप सेना ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया.

अब घायल ‘जूम’ का श्रीनगर में इलाज चल रहा है.

भारतीय फौज ने बताया कि ‘जूम’ एक उच्च प्रशिक्षण हासिल डॉग है. वह फौज का एक प्रशिक्षित सिपाही है और दिए गए टास्क को करने के लिए प्रतिबद्ध है. ‘जूम’ को आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मारने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है.

सेना ने कहा कि ‘जूम’ पहले भी कई सक्रिय ऑपरेशन्स का हिस्सा रह चुका है. सेना ने कहा कि जूम के जल्द ठीक होने की कामना करिए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!