झारखंड में दिल दहलाने वाला हत्याकांड- शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े

Police IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

झारखंड के साहिबगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के 12 टुकड़े कर दिए. पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में मृतक महिला के पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसी है.

मृतक महिला की पहचान रुबिका पहाड़िया (22 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति से थी. पुलिस ने दिलदार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका दिलदार की दूसरी पत्नी थी.

दरअसल, साहिबगंज में एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे कुत्तों का एक झुंड मांस के टुकड़ों को नोच रहा था. ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसने जांच पड़ताल की. उनको एक महिला का क्षत-विक्षत शव एक बंद पड़े कच्चे घर में मिला.

पुलिस के अनुसार, महिला के शव के 12 टुकड़े किए गए थे. हालांकि, पुलिस को अभी शव की गर्दन और अन्य हिस्से नहीं मिले है. इन हिस्सों को ढूंढा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुत्ते मृतका के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों को नोच-नोचकर खा रहे थे. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोग सकते में आ गए है. हालांकि, हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!