स्कूली छात्रा को बुरी तरह पीट रहा था लड़का, वीडियो हुआ वायरल, झारखंड सीएम ने पुलिस को दिया कार्रवाई करने का आदेश

Jharkhand (1)
The Hindi Post

एक लड़के द्वारा एक स्कूली छात्रा को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना झारखंड के पाकुड़ जिले की है। छात्रा स्कूली ड्रेस पहने नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खेत है जहां लड़का और लड़की अकेले है। कोई तीसरा शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। 30 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का लड़की को लगातार मारता जा रहा है। इसी बीच लड़की गिर जाती है। लड़का दो पल तो रुक जाता है और फिर से लड़की को मारने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को रजनी मुर्मू नाम की ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “एक लड़का एक आदिवासी लड़की को बुरी तरह से मार रहा है और दूसरे लड़के इसकी विडियो बना रहे हैं. लड़की St Stanislaus H S hathimara पाकुड़ में पढ़ती है और लड़का रोलामारा गाँव, महेशपुर ब्लॉक, पाकुड़ जिले का है. आदिवासी महिलाओं pr लगातार हिसंक विडियो होते हैं”.

रजनी मुर्मू ने अपने ट्वीट में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और पाकुड़ विधानसभा सीट से विधायक आलमगीर आलम (@Alamgircongress) को टैग भी किया।

जब यह वीडियो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जानकारी में आया तो वह तुरंत एक्शन में आ गए। उन्होंने वायरल हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकुड़ पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। “@pakurpolice  कृपया उक्त मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्यवाई करते हुए सूचित करें। @dcpakur  @JharkhandPolice

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!