अतीक के परिवार के लिए ‘काल’ साबित हुआ यह शहर: एक बेटे का हुआ था एनकाउंटर तो दूसरे की सड़क हादसे में गई जान
फोटो: आईएएनएस
अतीक के परिवार के लिए ‘काल’ साबित हुआ यह शहर: एक बेटे का हुआ था एनकाउंटर तो दूसरे की सड़क हादसे में गई जान
उत्तर प्रदेश का झांसी जिला एक बार फिर माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी त्रासदी का केंद्र बना है. 2023 में इसी झांसी में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और अतीक के बेटे असद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर किया था. अब करीब तीन साल बाद अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान (अमान) अहमद की झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है.
झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था आबान
सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र आबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. पूंछ थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. हादसे में आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार मोहम्मद जैद और उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
3 साल में झांसी में अतीक परिवार से जुड़ा दूसरा बड़ा घटनाक्रम
13 अप्रैल 2023 (असद एनकाउंटर): झांसी के पारीछा डैम के पास यूपी एसटीएफ ने 5 लाख रुपये के इनामी शूटर असद अहमद और उसके सहयोगी मोहम्मद गुलाम को मुठभेड़ में ढेर किया था.
सड़क हादसा: अब 3 साल बाद उसी जिले में अतीक के सबसे छोटे बेटे की सड़क दुर्घटना में जान चली गई.
अतीक अहमद के 5 बेटों की वर्तमान स्थिति:
उमर अहमद (बड़ा बेटा): न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है.
अली अहमद (दूसरा बेटा): झांसी जेल में निरुद्ध है.
असद अहमद (तीसरा बेटा): अप्रैल 2023 में झांसी एनकाउंटर में मारा गया.
अहजम अहमद (चौथा बेटा): परिजनों के संरक्षण में है.
आबान अहमद (पांचवां व सबसे छोटा बेटा): सड़क हादसे में अकाल मृत्यु का शिकार हुआ.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
