जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में खाई में गिरे सेना के तीन जवान शहीद, बर्फीले इलाके में कर रहे थे गश्त

Army IANS

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास माछिल सेक्टर में बुधवार को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत तीन जवान गहरी खाई में गिर गए. इस हादसे में तीनों की जान चली गई. जवान गश्त पर थे जब यह हादसा हुआ.

तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को खाई से बाहर निकल लिया गया है.

भारतीय सेना ने एक ट्वीट में कहा, “रेगुलर ऑपरेशन टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया. तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!