खेतों के पास मिले तोप के गोले, मचा हड़कंप, मौके पर…..

samba

सांबा के पल्थ गांव में जंग लगे तीन पुराने तोप के गोले मिले/ (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

खेतों के पास मिले तोप के गोले, मचा हड़कंप, मौके पर…..

 

सांबा | जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पल्थ गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों को खेतों के पास तीन पुराने तोप के गोले (आर्टिलरी शेल) पड़े हुए मिले. स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस स्टेशन सांबा को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तोप के गोले काफी पुराने मालूम दे रहे हैं. हालांकि, किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी तत्काल मौके पर बुला लिया.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये आर्टिलरी शेल किस समय के हैं और यहां कैसे पहुंचे.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!