जम्मू-कश्मीर: भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला
Photo Credit: IANS
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन को निशाना बना के गोलीबारी की है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर इलाके के गुरसाई जंगलों में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के वाहन पर गोलीबारी की.
सूत्रों ने कहा, “आतंकियों द्वारा की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. दो से तीन आतंकवादी इस घटना में शामिल हो सकते है. वायु सेना के किसी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.”

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिलहाल गोलीबारी जारी है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
Reported By: IANS
Edited By: Hindi Post Web Desk
