जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुआ हमला, एयरफोर्स ने दिया आधिकारिक बयान

Terrorist attack on Indian Airforce Convoy In Poonch 2
The Hindi Post

भारतीय वायु सेना ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों द्वारा उनके (वायु सेना) काफिले पर हमला किया गया था. सेना के काफिले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.

वायु सेना ने X पर एक पोस्ट में कहा, “पुंछ जिले में शाहसितार के पास आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला किया है. लोकल मिलिट्री यूनिट के द्वारा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. काफिले को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है और की जांच जारी है.”

शनिवार दोपहर बाद पुंछ जिले के मेंढर इलाके के गुरसाई जंगलों में आतंकियों ने वायुसेना की गाड़ी को निशाना बना के उस पर हमला कर दिया.

राष्ट्रीय राइफल्स और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है.

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में वायुसेना के पांच जवान घायल हो गए है. इन जवानों को इलाज के लिए उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल ले जाया गया है.

जवानों को किस तरह की चोंटे आई है इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Reported By: IANS
Edited By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!