भारत की जेल में बंद आतंकी की पत्नी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सलाहकार बनी

Yasin Malik Wife (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

इस्लामाबाद | पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार और उसके मंत्रिमंडल ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया. इसके साथ ही चयनित कैबिनेट सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली.

कैबिनेट के सबसे महत्वपूर्ण सदस्‍य जलील अब्बास जिलानी हैं. वह अनुभवी राजनयिक हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और यूरोपीय संघ (ईयू) में राजदूत के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

जिलानी वर्ष 1999 से 2003 के बीच भारत में उप उच्चायुक्त भी रहे और वर्ष 2007 से 2009 तक ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे. इससे पहले, जिलानी ने मार्च 2012 से दिसंबर 2013 तक पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में भी कार्य किया था.

जिलानी की नियुक्ति पाकिस्तान की विदेश नीति की दिशा को दर्शाती है. उन्‍हें पश्चिम के साथ रिश्ते सुधारने हैं और भारत के प्रति नीतिगत प्रतिक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करना है.

2009 में यासीन मलिक से निकाह करने वाली मुशाल मानवाधिकारों पर पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर की विशेष सहायक होगी. यह पाकिस्तान की सरकार में दूसरी बड़ी नियुक्ति है.

मुशाल हुसैन मलिक कश्मीर विवाद और अपने पति यासीन मलिक, जो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है, के बारे में मुखर रही हैं.

बता दे कि यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ में बंद है. पाकिस्तानी नागरिक मुशाल यासीन मलिक से उम्र में 20 साल छोटी है. मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!