दर्दनाक हादसा: आसमान से सीधे सड़क पर आ गिरा विमान, 10 की मौत, देखें VIDEO

airplane-gbaf2566f7_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर | Pixabay

The Hindi Post

मलेशिया में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कुआलालंपुर एक्सप्रेसवे पर एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई.

मरने वालों में आठ लोग विमान में सवार थे जबकि दो अन्य लोग एक्सप्रेससवे के करीब खड़े थे.

सीएनएन ने मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से रिपोर्ट किया कि विमान में छह यात्री और दो क्रू मेंबर थे. विमान ने लैंगकॉवी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था.

बयान में कहा गया है कि दोपहर 2.51 बजे (स्थानीय समयानुसार), नियंत्रण टॉवर को दुर्घटनास्थल से धुआं निकलते दिखा.

यह घटना एक कार में लगे डैशकैम (कैमरा) में कैद हो गई.

सेलांगोर पुलिस के प्रमुख हुसैन उमर खान ने अपने बयान में कहा कि विमान सड़क पर चल रही एक कार और मोटरसाइकिल पर जा गिरा.

घटना के बाद शवों का पोस्टमॉर्टेम करने के लिए उन्हें पोस्टमॉर्टेम हाउस ले जया गया.

उन्होंने आगे कहा कि परिवहन मंत्रालय घटना की जांच करेगा.

एक प्रेस कांफ्रेंस में परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने कहा कि दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!