“बीच में टोका-टोकी करना न आपकी उम्र के लिए अच्छा है और न ही आपकी सीनियरिटी के लिए..”, लोक सभा में बोले अमित शाह

Amit Shah 7 IANS 2 (1)

फाइल फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बुधवार को लोक सभा में ड्रग्स की समस्या पर गृह मंत्री अमित शाह अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने बीच में बोलना शुरू कर दिया. इससे अमित शाह बिफर गए. उन्होंने दो टूक कहा कि बीच में टोकना ठीक नहीं.

अमित शाह ने कहा कि दादा आपको भाषण करना है तो मैं बैठ जाता हूँ, 10 मिनट बोलिये. इतने सीनियर सांसद होकर बीच में टोका-टोकी करना न आपकी उम्र के लिए अच्छा है और न ही आपकी सीनियरिटी के लिए. विषय की गंभीरता को समझना चाहिए.

बाद में विपक्ष के एक सांसद ने कहा कि गृह मंत्री जी आप इतना क्रोधित क्यों होते है, इस पर अमित शाह ने कहा कि भैया क्रोधित नहीं होता हूँ समझता हूँ. कई बार समझाना पड़ता है बड़ो को भी. देखे वीडियो – 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!