कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करें या भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करें : मंडाविया

Bharat Jodo Rahul Gandhi

Photo Credit: Twitter/Bharat Jodo Yatra

The Hindi Post

नई दिल्ली | कुछ देशों में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है. इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोविड गाइडलाइन्स का पालन करने या फिर देशहित में भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की मांग की है.

मंडाविया ने मंगलवार को राहुल गांधी और गहलोत को पत्र लिखा और उसमें कोविड की गाइडलाइंस का पालन करने या भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की बात कही है.

राजस्थान के कुछ सांसदों ने चिंता जताई थी कि अगर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड को लेकर स्थापित गाइडलाइन्स का पालन नहीं किया गया तो इसके संक्रमण के फैलने का डर है. इस बात को सांसदो ने एक पत्र में लिखा था. इस पत्र को लिखे जाने के बाद ही मंडाविया ने राहुल गाँधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखा.

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर जोर देते हुए कहा कि मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग और अन्य सावधानियां बरतना जरूरी है.

मंडाविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित पत्रों में कहा, “राजस्थान में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए. मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जिन लोगों को कोविड से बचाव के लिए टीका लगा है वो ही इस यात्रा का हिस्सा हो.”

मंडाविया ने दोनों नेताओं को लिखे अपने पत्रों में आगे कहा, अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है, तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए और देश को कोविड महामारी से बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर दे.

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी कर रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!