ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 महिला समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार

Handcuff Arrest Depositphotos_9801421_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

पोरबंदर | गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने तटीय शहर पोरबंदर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में सूरत की सुमेरा नाम की एक महिला भी शामिल है.

पुलिस ने कहा कि आईएस मॉड्यूल से जुड़ा एक अन्य व्यक्ति फिलहाल फरार है.

पुलिस के अनुसार, ये संदिग्ध लोग आईएस मॉड्यूल के सक्रिय सदस्य है. यह फरार होने व आतंकी समूह में शामिल होने की योजना बना रहे थे.

पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से यह सभी नियमित रूप से अपने पाकिस्तानी आकाओं के साथ संपर्क में थे.

डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को आईएस मॉड्यूल पर कार्रवाई शुरू हुई.

गौरतलब है कि 2017 में, गुजरात एटीएस ने दो संदिग्ध आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जो राज्य भर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बमबारी की तैयारी कर रहे थे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!