बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हमला और तोड़फोड़; भीड़ ने की लूटपाट
फोटो: फेसबुक
बांग्लादेश के इस्कॉन राधाकांता मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार गुरुवार को मंदिर पर लोगों ने हमला कर दिया.
आजतक डॉट इन पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम को मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. रिपोर्ट के अनुसार, हमला करने वालों ने तोड़फोड़ की और कीमती वस्तुओं को लूट कर ले गए.
यह मंदिर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है.
वॉयस ऑफ बांग्लादेशी हिन्दुस् (Voice Of Bangladeshi Hindus) ने हमले की फोटो और वीडियो ट्विटर पर साझा की है और मदद की गुहार लगाई है.
ISKCON Radhakanta temple in Bangladesh’s Dhaka vandalised yesterday. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 18, 2022
इस्कॉन इंडिया के प्रवक्ता, राधारमण दास ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो ढोल यात्रा और होली की पूर्व संध्या पर घटी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
