बॉस ने नहीं दी सैलरी तो युवक ने चुरा ली उसकी मोटरसाइकिल

Motorcycle (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

नई दिल्ली | अपने बॉस को सबक सीखने के लिए दिल्ली में एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली और उसे वापस करने के बदले 20,000 रुपये की मांग की। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दिल्ली के निहाल विहार निवासी अनूप के रूप में हुई है, जिसे अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया था।

डीसीपी (बाहरी क्षेत्र) समीर शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल को मुंडका थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिली थी। डीसीपी शर्मा ने कहा, “जांच के दौरान, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे अनूप सिंह नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जो पहले उसके साथ काम करता था और उससे उसकी मोटरसाइकिल लौटाने के एवज में 20,000 रुपये की मांग की।”

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को निहाल विहार से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह शिकायतकर्ता वीरेंद्र के साथ काम कर रहा था, लेकिन उसने उसका बकाया भुगतान नहीं किया और भुगतान करने से इनकार भी कर दिया। इसलिए उसने उसे सबक सिखाने और अपने पैसे वापस पाने के लिए उसकी बाइक चुरा ली। पुलिस ने कहा कि उन्होंने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!