60 फुट लंबा और 500 किलो वजनी पुल हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Bridge stolen in Bihar (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बिहार के रोहतास जिले से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरो के एक गैंग ने 60 फुट लम्बे पुल जिसका वजन 500 किलोग्राम था को गायब कर दिया। और यह सब हुआ दिनदहाड़े। यह पुल उपयोग में नहीं था। इसको चुराने में चोरो को तीन दिन का समय लगा।

चोरो का यह समूह सिचाई विभाग के अफसर के रूप में मौके पर पहुंचा और गैस कटर और अन्य बड़े उपकरणों की मदद से इस पुल को काटा और फिर गाड़ियों में भरकर इसको ले गए। जब वह पुल को काट रहे थे तब उन पर किसी को कोई शक नहीं हुआ। इसके कारण उनको अपना काम करने में आसानी रही।

सबसे मजेदार बात यह है कि इस काम को करने में उन्होंने सिचाई विभाग के असली अधिकारियों और स्थानीय लोगो की मदद भी ली। जब तक अधिकारी कुछ समझ पाते तब तक चोर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल को साल 1972 में अर्रा कैनाल के ऊपर अमियावर गांव में बनाया गया था। यह गांव नासरीगंज थाना अंतर्गत आता है। पुराने हो जाने के कारण यह पुल उपयोग में नहीं था।

नासरीगंज के थाना इंचार्ज, सुभाष कुमार ने बताया कि, “हमे इस संबंध में एक शिकायत मिली है। इसके आधार पर हमने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों के स्केच बनवाए जा रहे है ताकि उनकी पहचान की जा सके। हमने स्क्रैप व्यापारियों को भी अलर्ट कर दिया है कि अगर कोई स्क्रैप बेचने आए तो हमे सूचित किया जाए। यह पुल 60 फीट लम्बा और 12 फीट ऊंचा हुआ करता था।”

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!