हार के बाद केएल राहुल को घूरते नजर आए गौतम गंभीर, तस्वीर हुई वायरल

Gautam Gambhir and KL Rahul (1)

फोटो वाया आईएएनएस

The Hindi Post

कोलकाता | बुधवार का दिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने चार ओवरों में तीन कैच छोड़े जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 207 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली।

जवाब में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 58 गेंदों में 79 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन डेथ ओवरों में उनके आउट होने के बाद आईपीएल 2022 से उनकी टीम बाहर हो गई।

लखनऊ की हार के बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर की कप्तान राहुल को घूरते हुए की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर यूजर्स ने मीम्स बनाए और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।

एक यूजर ने लिखा, “प्रिय गौतम गंभीर, आप आपने काम पर ध्यान दें, उनसे दूर रहें। केएल राहुल को अकेला छोड़ दें… वह हमारे गौरवशाली भविष्य के दिग्गज हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, “गंभीर ने केएल से कहा, “कर दी ना मिस्बाह वाली हरकत।”

लखनऊ के एक समर्थक ने लिखा, “गंभीर के घूरने के बाद केएल राहुल सबसे महान क्रिकेटर बन सकते हैं।”

गंभीर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लखनऊ की आईपीएल 2023 में मजबूत वापसी का वादा करते हुए कहा, “आज का दिन मुश्किल है, लेकिन हमारी नई टीम के लिए एक शानदार टूर्नामेंट रहा है।”

राहुल ने ट्विटर पर लखनऊ के प्रशंसकों को टीम के डेब्यू आईपीएल सीजन के दौरान समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “एलएसजी परिवार, हमारे सभी सहयोगी स्टाफ, टीम प्रबंधन और डॉ. गोयनका को धन्यवाद। अंत में, हमारे प्रशंसकों को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे पहले सीजन में हमें इतना प्यार दिया है। हम वापस आएंगे।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!