अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर के घर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में नानी और मामा का निधन

Manu bhaker nani dead in road accident (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मनु की नानी और मामा का सड़क हादसे में निधन हो गया है.

यह हादसा महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर एक स्कूटी और कार की टक्कर से हुआ. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया.

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

इस खबर को अपडेट किया जाएगा.


The Hindi Post
error: Content is protected !!