घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों और एक महिला की मौत

Story written by HP
The Hindi Post

गाजियाबाद (यूपी) के लोनी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक घर में भीषण आग लग गई और इसकी चपेट में आने से तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग झुलस भी गए है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि आग रविवार सुबह लगी. आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी.

जानकारी के मुताबिक, इस घर में परिवार के कुल 8 लोग रहते थे. शनिवार रात सभी लोग मकान की चौथी मंजिल पर दो अलग-अलग कमरों में सोए थे. इसी दौरान आग लग गई और चार लोगों की मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा सकी.

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में मकान की दो मंजिल में भीषण आग लगी थी. आग की चपेट में आने से शमशाद, जान पुत्र शमशाद (4), आयशा पत्नी शमशाद (30) घायल हैं. गुलबहार पत्नी शाहनवाज (32), शान पुत्र शमशाद (8), जीशान पुत्र शाहनवाज (7), और अयान पुत्र शाहनवाज (4) की मौत हो गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी ग्रामीण ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!