BREAKING: भाजपा उम्मीदवार जीते 10 लाख से ज्यादा वोटों से
Photo: IANS
इंदौर (मध्य प्रदेश) से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी चुनाव जीत गए है. उन्होंने 10 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.
यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अप्रत्याशित ढंग से चुनावी नामांकन वापस ले लिए था. इसके बाद कांग्रेस ने यहां बीजेपी को सबक सिखाने के मकसद से NOTA का प्रचार खूब किया था.
इस कारण NOTA को जमकर वोट मिले. यहां NOTA की झोली में 218674 वोट गिरे. यानि यहां NOTA दूसरे नंबर पर रहा.

तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के संजय रहे जिन्हें 51659 वोट मिले. चौथे नंबर पर आए पवन कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी) को केवल 15210 वोट मिले है.
