पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान शहीद, तीन घायल

Jharkhand (5)
The Hindi Post

रांची | झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर बाद मुठभेड़ हो गई. इसमें झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन अन्य जवानों को गोली लगी है. कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है. शहीद जवानों में शुकन राम एवं सिकंदर सिंह शामिल हैं.

शुकन झारखंड के पलामू और सिकंदर बिहार के रहने वाले थे. गोली लगने से घायल हुए जवान आकाश कुमार को इलाज के लिए पहले चतरा सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर अवस्था को देखते हुए बाद में उसे रांची रेफर कर दिया गया है. उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. दो अन्य जवान कृष्णा और संजय भी घायल हुए हैं.

एसडीपीओ संदीप सुमन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. बताया गया है कि चतरा सदर थाना और जोरी थाना बॉर्डर पर बैरियो जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों का दस्ता सर्च ऑपरेशन पर निकला था, तब घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं.

कुछ नक्सलियों को गोली लगने की सूचना आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. सुरक्षा बल ने जंगल में सर्च ऑपरेशन भी चलाया. चतरा के उपायुक्त अबू इमरान और एसपी जवानों के शहीद होने की खबर पाकर चतरा सदर अस्पताल पहुंचे थे.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!