फ्लाइट में यात्री ने की खून की उलटी, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल ले जाते हुई मौत

Inside Flight Unsplash

सांकेतिक तस्वीर | Unsplash

The Hindi Post

नई दिल्ली | मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब हो जाने के कारण विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

62 वर्षीय व्यक्ति यात्री CKD और तपेदिक से पीड़ित थे और सोमवार रात उड़ान के दौरान उन्हें खून की उल्टी हुई हो गई.

नागपुर के केआईएमएस अस्पताल में ब्रांडिंग एंड कम्युनिकेशंस के डीजीएम ऐजाज़ शमी ने यात्री को मृत घोषित कर दिया.

शमी ने कहा, शव को आगे की प्रक्रियाओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या 6E 5093 को मेडिकल आपात स्थिति के कारण नागपुर की ओर मोड़ दिया गया था.

प्रवक्ता ने कहा, “यात्री को विमान से उतार लिया गया था गया और चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया था. दुर्भाग्य से, यात्री जीवित नहीं बचा. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उसके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.”

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!