महिला आयोग की प्रमुख अस्पताल के फर्श पर सोई, पुलिस पर लगाया आरोप “न तो वो मुझे लड़की से मिलने दे रहे है न उसकी मां से”

Swati Maliwal
The Hindi Post

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल सोमवार रात अस्पताल के फर्श पर सोई. उन्होंने ऐसा विरोध स्वरूप किया.

दरअसल, स्वाति मालीवाल सोमवार को उस लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची थी जिसके साथ दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘गंदा काम’ किया था.

स्वाति का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें नाबालिग लड़की से मिलने नहीं दिया. इसके बाद स्वाति अस्पताल में ही फर्श पर बैठ गई. उनका कहना था कि उनको लड़की से मिलने दिया जाए ताकि वो उससे बात कर सके.

मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा, “वे न तो मुझे लड़की से मिलने दे रहे हैं और न ही उसकी मां से.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!