भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का निधन, बीसीसीआई ने जताया शोक

The Hindi Post
The Hindi Post

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

बीसीसीआई ने X पर लिखा, “बोर्ड दत्ता गायकवाड़ के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है.”

पूर्व भारतीय कप्तान दत्ता गायकवाड़, जो देश के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले टेस्ट क्रिकेटर थे उनका मंगलवार को बड़ौदा में अपने आवास पर निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे.

गायकवाड का टेस्ट करियर 1952 से 1961 तक चला, लेकिन इस दौरान उन्होंने केवल 11 टेस्ट खेले, जिसमें 350 रन बनाए.

 दत्ता गायकवाड़ (फाइल फोटो | आईएएनएस)

दत्ता गायकवाड़ (फाइल फोटो | आईएएनएस)

दत्ता गायकवाड़, 1959 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे लेकिन टीम सभी पांच टेस्ट हार गई थी. उनका सर्वोच्च स्कोर 1959 में नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन था.

रणजी ट्रॉफी में गायकवाड बड़ौदा के लिए ताकत का स्तंभ थे. उन्होंने बड़ौदा के लिए 1947 से 1961 तक खेला. उन्होंने 3139 रन बनाए थे जिसमें 14 शतक शामिल थे. उनका उच्चतम स्कोर 1959-60 में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था.

गायकवाड़ ने दो दोहरे शतक भी लगाए थे. 1949-50 में गुजरात के खिलाफ उन्होंने 128 और नाबाद 101 रन बनाए थे.

वह भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ के पिता हैं, जिन्होंने दो कार्यकालों में राष्ट्रीय टीम को कोचिंग भी दी थी.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!