भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अर्शदीप सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police Canada Depositphotos_762633258_XL (1) (2)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डाला को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि अर्शदीप सिंह को फायरिंग की एक घटना में कथित तौर पर शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया है. इस मामले की पुलिस जांच का रही है.

यह भी कहा जा रहा है कि अर्शदीप खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर का करीबी है. निज्जर की पिछले साल कनाडा में हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्तों में दरार आ गई है.

भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, अर्शदीप सिंह भारत में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था था वह वांछित है. वह कनाडा में अपनी पत्नी के साथ रह रहा है.

फिलहाल कनाडा की मिल्टन पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!