बाबा सिद्दीकी की हत्या मामला: शूटर शिव कुमार गिरफ्तार

Baba Siddiqui 14 (1)

बाबा सिद्दीकी की फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शूटर शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है. गिरफ्तार लोगों में शूटर शिव कुमार भी शामिल है.

जानकारी यह है कि शूटर शिवकुमार को यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. वह बहराइच के नानपारा में छुपा था और उसकी योजना नेपाल भागने की थी.

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कहा कि शूटर को नेपाल भागने में मदद करने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बता दे कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!