भारत ने घर में जीती लगातार 13वीं टेस्ट सीरीज

India

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

अहमदाबाद | भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 के अंतर से जीत ली, जोकि घर में उसकी लगातार 13वीं टेस्ट सीरीज जीत है।

भारत ने 2013 में आस्ट्रेलिया को 4-0 से हराकर घर टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला शुरू किया था। इन आठ साल के दौरान भारत ने पाकिस्तान को छोड़कर आठ देशों को घर में हराया है। भारत ने 2013 के बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया को घर में दो-दो बार हराया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को पिछली बार घर में 2012-13 में हार मिली थी, जब इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 2-1 से हराया था। लेकिन इसके बाद उसने 2016-17 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से हराया था।

भारत ने जो घर में पिछली लगातार 13 टेस्ट सीरीज जीती है, उसमें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई एक मैच की सीरीज भी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सर्वाधिक लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। आस्ट्रेलिया ने 1994 से 2001 तक और 2004 से 2008 तक दो बार घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती है।

भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है, जोकि जून में लॉडर्स में न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!