शादी करने जा रहा यह भारतीय क्रिकेटर, सीएम योगी को दिया न्योता, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा……
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
शादी करने जा रहा यह भारतीय क्रिकेटर, सीएम योगी को दिया न्योता, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा……
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे.
इस विवाह समारोह की तैयारियों के बीच सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें विवाह का निमंत्रण पत्र सौंपा. शादी के तीन दिन बाद, यानी 17 मार्च को लखनऊ के प्रसिद्ध सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेल और राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

बता दे कि कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी. पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई. 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी. 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा.
Hindi Post Dot In
