भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया, केएल राहुल, जडेजा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Ravindra Jadeja and KL Rahul BCCI

Photo Credit: BCCI

The Hindi Post

भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था. भारत ने यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया.

कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी.

जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई.

अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!